join

Fake SMS vs Real SMS / नकली और असली SMS पहचाननें के तरीके

Spread the love

Fake SMS vs Real SMS में पहचान न होने के कारण वर्तमान में बहुत ज्यादा साइबर अपराध हो रहे हैं और इस अपराध को रोकने के लिए लोगों को नकली और असली SMS में अंतर पहचानना होगा। सोशल मीडिया, बैंकिंग सिस्टम और यहाँ तक कि ऑनलाइन शॉपिंग, सभी जगह SMS का इस्तेमाल होता है और साइबर अपराधी इसी का फायदा उठाकर कई लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। आइए हम इस आर्टिकल में जानते हैं कि Fake SMS vs Real SMS क्या होते हैं, इनमें क्या अंतर है, इन्हें पहचानने के आसान तरीके क्या हैं और Fake SMS से बचने के क्या उपाय हो सकते हैं।

Fake SMS vs Real SMS

Fake SMS क्या होता है

Fake SMS वह संदेश होता है जिसे साइबर अपराधी या हैकर्स आपके मोबाइल फ़ोन में भेजते हैं। साइबर अपराधियों द्वारा Fake SMS भेजने का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है:

  • आपके मोबाइल में किसी प्रकार का मैलवेयर डालने के लिए
  • आपके मोबाइल से आपका डेटा चुराने के लिए
  • आपके बैंक डिटेल चुराने के लिए
  • किसी प्रकार का OTP या पासवर्ड हासिल करने के लिए
  • वितीय नुकसान पहुँचाने के लिए
  • आपकी निजी फोटो या जानकारी चुराने के लिए

Real SMS क्या होता है

Real SMS वह संदेश होता है जिसे कोई सरकारी संस्था, बैंक या फिर किसी कंपनी द्वारा भेजा जाता है। इन SMS का उद्देश्य आपको जानकारी प्रदान करना होता है, न कि किसी भी प्रकार की जानकारी पूछना। Real SMS में किसी OTP या जानकारी के बाद यह भी लिखा होता है कि इस जानकारी को किसी के साथ साझा न करें।

Fake SMS vs Real SMS में पहचान

आजकल लोग तरह-तरह की ठगी का शिकार हो रहे हैं। कई साइबर अपराधी बैंक या कंपनी के अधिकारी बनकर संदेश भेजते हैं और फिर उसी आधार पर लोगों को ठग लेते हैं। इस परिस्थिति में लोगों को नकली और असली SMS की पहचान करनी ही होगी। Fake SMS vs Real SMS (नकली और असली SMS) को पहचानने के आसान तरीके :-

  • अगर SMS भेजने वाले की आईडी के पीछे S, G और P लिखा हुआ मिले तो समझ जाना कि यह Real SMS है, क्योंकि SMS आईडी के पीछे S का मतलब है कि यह SMS बैंकिंग सिस्टम के जरिए आया है। अगर आईडी के पीछे G लिखा हुआ हो तो समझ जाना कि यह SMS किसी सरकारी योजना या किसी अलर्ट से जुड़ा हुआ संदेश है। और यदि किसी आईडी के पीछे P लिखा हुआ हो तो समझ जाना कि यह SMS किसी कंपनी द्वारा भेजा गया प्रमोशनल मैसेज है।
  • नकली SMS में अक्सर गलत स्पेलिंग, गलत भाषा या डरावने संदेश होते हैं।
  • Real SMS में किसी OTP या जानकारी के बाद यह भी लिखा होता है कि इस जानकारी को किसी के साथ भी साझा न करें।
  • Real SMS हमेशा बैंक या संस्था की वेबसाइट या कोड से आते हैं, जबकि Fake SMS ज्यादातर अनजान नंबर और फ्रॉड वेबसाइट से आते हैं।
  • Fake SMS में आपको इनाम या पैसे का लालच दिया जाता है।
Fake SMS vs Real SMS

Fake SMS से बचने के तरीके

नकली और असली SMS के बीच अंतर समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी गलती आपकी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है। Fake SMS vs Real SMS की पहचान करना भी बहुत मुश्किल हो गया है। इस स्थिति में आप Fake SMS से कैसे बच सकते हैं, आइए जानते हैं :-

  • ऑनलाइन किसी भी प्रकार का काम करने के लिए हमेशा बैंक या कंपनी का आधिकारिक ऐप एवं वेबसाइट का प्रयोग करें।
  • SMS में आए OTP और पासवर्ड किसी को भी न बताएं।
  • अपने मोबाइल में VPN को ऑन रखें।
  • अगर आपको कोई SMS Fake लगे तो आप साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
  • Fake दिखने वाले SMS पर क्लिक न करें और उसे तुरंत डिलीट कर दें।
Fake SMS vs Real SMS

Fake SMS क्या होता है?

Fake SMS वह सन्देश होता है जिसे साइबर अपराधी या हैकर्स आपके मोबाइल फ़ोन में भेजते है। यह अनजाने नंबर तथा Fake Website से आते है।

Real SMS क्या होता है?

Real SMS वह सन्देश होता है जिसे कोई सरकारी संस्था, बैंक या फिर किसी कम्पनी द्वारा भेजा जाता है। इन SMS का उद्देश्य आपको जानकारी प्रदान करनी होती है ना की किसी भी प्रकार की जानकारी को पूछना। Real SMS में किसी OTP या जानकारी की बाद यह भी लिखा होता है की इस जानकारी को किसी को किसी को भी न बताये।

Fake SMS से बचने के तरीके कौनसे है?

1. ऑनलाइन किसी भी प्रकार का काम करने के लिए हमेशा बैंक या कंपनी का आधिकारिक ऐप एवं वेबसाइट का प्रयोग करना चाहिए
2. SMS में आये OTP और पासवर्ड किसी को भी न बताये
अपने मोबाइल में VPN को ऑन रखें
3. अगर आपको कोई SMS Fake लगे तो आप साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते है

Real SMS की पहचान कैसे करे?

अगर SMS भेजने वाले की आईडी के पीछे S, G और P लिखा हुआ मिले तो समझ जाना की यह Real SMS क्युकी SMS आईडी के पीछे स का मतलब है की यह SMS बैंकिंग सिस्टम के जरिय आया है, अगर आईडी के पीछे G लिखा हुआ मिले तो समझ जाना की यह SMS किसी सरकारी योजना या किसी अलर्ट से जुड़ा हुआ मेसेज है और यदि किसी आईडी के पीछे P लिखा हुआ मिले तो समझ जाना की यह SMS किसी कम्पनी द्वारा भेजा गया प्रमोशनल मैसेज है।

👉Mobile Heck है या नही कैसे पता लगाए
👉कहानी सबसे ज्यादा बार हार कर जितने वाले इंसान की
उम्मीद है की उपर्युक्त जानकारी के लिए यह आर्टिकल हेल्पफुल साबित हुआ है आपके सुझाव और कमेंट सादर आमंत्रित है इसी प्रकार की जानकारीयो को वीडियो के रूप में जानने के लिए हमारे युटुब चैनल Click Here का विजिट करें,  शुक्रिया…. Fake SMS vs Real SMS

Leave a Comment