Rashmika Mandanna का नाम आज भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और आज साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। अपनी मीठी मुस्कान और स्वाभाविक अभिनय के कारण उन्हें “National Crush Of India” के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन उनकी सफलता के पीछे एक लंबी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास की कहानी छिपी हुई है।

Rashmika Mandanna का शुरुआती जीवन
रश्मिका का जन्म 5 अप्रैल 1996 को विराजपेट, कोडागु (कर्नाटक) में हुआ था। उनके पिता का नाम मदन मंदाना और माता का नाम सुमन मंदाना है। बचपन में वे एक साधारण परिवार से थीं और कभी-कभी आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोडगु पब्लिक स्कूल से पूरी की और बाद में एम.एस. रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, बेंगलुरु से साइकोलॉजी, इंग्लिश लिटरेचर और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
रश्मिका ने की मॉडलिंग से शुरुआत
Rashmika ने कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग की शुरुआत की। वर्ष 2014 में उन्होंने Clean and Clear Fresh Face of India का खिताब जीता। इस जीत के बाद उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री के द्वार उनके लिए खुल गए।
Rashmika के फिल्मी करियर की शुरुआत
रश्मिका ने वर्ष 2016 में कन्नड़ फिल्म Kirik Party से अभिनय की शुरुआत की, जो सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने Anjani Putra, Chamak और Geetha Govindam जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया।
उनकी फिल्म Geetha Govindam में उनके अभिनय और मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी कदम रखा।
Rashmika Mandanna की सबसे सुपरहिट फ़िल्में
- Geetha Govindam 2018
- Dear Comrade 2019
- पुष्पा: The Rise – Part 1 2021
- Kirik Party 2016
- Animal 2023
- Goodbye 2022
- Sita Ramam 2022
- Bheeshma 2020
रश्मिका की प्रमुख उपलब्धियां
- SIIMA Award – Best Debut Actress (Kirik Party)
- Filmfare Award (South) – Best Actress Nominee
- Named in Forbes India 30 Under 30 (2024)
- Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली साउथ एक्ट्रेस
- Brand Ambassador: McDonald’s, Kalyan Jewellers, Dabur Honey, Cashify, Crunchyroll
Rashmika का संघर्ष
रश्मिका का सफर आसान नहीं था। कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वर्ष 2023 में उनके साथ एक डीपफेक वीडियो की घटना ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
उन्होंने इसके खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई और साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई। उनकी यही हिम्मत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है।
निष्कर्ष
रश्मिका एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने यह साबित किया कि अगर आप अपने सपनों पर विश्वास रखते हैं और निरंतर मेहनत करते हैं, तो कोई भी मुश्किल आपको रोक नहीं सकती।
उनकी जीवन यात्रा हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है और अपने सपनों को साकार करना चाहता है।
FAQ
Rashmika Mandanna का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
रश्मिका का जन्म 5 अप्रैल 1996 को विराजपेट, कोडागु (कर्नाटक) में हुआ था।
रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म कौन सी थी?
Rashmika की पहली फिल्म Kirik Party (2016) थी।
रश्मिका मंदाना को “नेशनल क्रश” क्यों कहा जाता है?
रश्मिका की मासूम मुस्कान, स्वाभाविक अभिनय और प्यारे व्यक्तित्व ने लोगों का दिल जीत लिया है।
- रश्मिका मंदाना बायोग्राफी
- रश्मिका मंदाना की कहानी
- Rashmika Mandanna biography in Hindi
- Rashmika Mandanna inspirational story
- Rashmika Mandanna life story
- नेशनल क्रश ऑफ इंडिया
- Rashmika Mandanna movies list
- रश्मिका मंदाना की सफलता की कहानी
- Rashmika का संघर्ष
👉 | हावड़ा ब्रिज का इतिहास A to Z |
👉 | कहानी सबसे ज्यादा बार हार कर जितने वाले इंसान की |