join

Dr APJ Abdul Kalam / भारत के मिसाइल मैन की मेहनत, देशभक्ति और सफलता

Spread the love

Dr APJ Abdul Kalam का नाम सुनते ही हर भारतीय के दिल में गर्व और सम्मान की भावना जाग उठती है। वह केवल वैज्ञानिक या राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि देशभक्त, मेहनती और सादगी के प्रतीक भी थे। उनका जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। आइए उनके प्रारंभिक जीवन और उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हैं।

Dr APJ Abdul Kalam

Dr APJ Abdul Kalam का प्रारंभिक जीवन

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के गाँव धनुषकोडी में हुआ। उनके पिता मछुआरों को नाव किराए पर देते थे। बचपन में ही उन्होंने अपने परिवार की मदद के लिए अखबार बेचना शुरू कर दिया।
डॉ. कलाम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रामेश्वरम से शुरू की और बाद में तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

अब्दुल कलाम की उपलब्धियां

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वे भारत के 11वें राष्ट्रपति बने और देश के मिसाइल कार्यक्रम के जनक भी माने जाते हैं। इन्हें इसी कारण भारत का मिसाइल मैन भी कहा जाता है। उन्होंने अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइल विकसित की और चीन एवं पाकिस्तान को चुनौती दी, जिससे दुनिया चकित रह गई।

एक बार एयरफोर्स पायलट के चयन में नवें नंबर पर आने के कारण उनका चयन नहीं हो पाया। इस असफलता ने उन्हें निराश किया, लेकिन ऋषिकेश बाबा शिवानन्द ने उन्हें मार्गदर्शन दिया और समझाया कि असफलता केवल सफलता का रास्ता दिखाती है।

Dr APJ Abdul Kalam

डॉ. कलाम का जीवन दर्शन

डॉ. कलाम ने हमेशा कहा कि जीवन में असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। अपना कर्म करते रहो और ईश्वर पर विश्वास रखो। उनका यह संदेश हर नवयुवक के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जाता है। डॉ. कलाम का जीवन दर्शन दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत, सादगी, राष्ट्रवाद और परोपकार पर आधारित था।

अब्दुल कलाम के प्रमुख रिकॉर्ड

  • भारत को मिसाइल अग्नि और पृथ्वी देकर आत्मनिर्भर बनाया।
  • भारत के 11वें राष्ट्रपति बने।
  • भारत रत्न सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हुए।
  • शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित किया।
  • अपने जीवन में नि:स्वार्थ सेवा और देशभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रसिद्धि

डॉक्टर कलाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत प्रसिद्ध हैं। उनका सरल और प्रेरक व्यक्तित्व युवाओं के लिए आदर्श बन गया है। सोशल मीडिया और विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी छवि आज भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

निष्कर्ष

डॉ. ए.पी.जे. कलाम केवल वैज्ञानिक और राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि देशभक्त, मेहनती और प्रेरणा का जीवन उदाहरण भी थे। उनका जीवन यह सिखाता है कि असफलता केवल सफलता की सीढ़ी है और देश के लिए समर्पण सबसे बड़ी उपाधि है।

Dr APJ Abdul Kalam

FAQ

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के गाँव धनुषकोडी में हुआ।

Dr APJ Abdul Kalam को भारत रत्न कब मिला?

Abdul Kalam को 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम क्यों मिसाइल मैन कहलाए?

कलाम ने भारत को ‘अग्नि’ और ‘पृथ्वी’ जैसी मिसाइलें देकर देश को आत्मनिर्भर बनाया।

डॉ. अब्दुल कलाम

APJ Abdul Kalam जीवन परिचय

Dr APJ Abdul Kalam

भारत के राष्ट्रपति

मिसाइल मैन भारत

भारत रत्न डॉ. कलाम

डॉ. कलाम प्रेरणा स्रोत

डॉ. कलाम प्रेरक भाषण

भारतीय वैज्ञानिक

डॉ. कलाम का जीवन दर्शन

युवाओं के लिए प्रेरणा

👉हावड़ा ब्रिज का इतिहास A to Z
👉कहानी सबसे ज्यादा बार हार कर जितने वाले इंसान की
उम्मीद है की उपर्युक्त जानकारी के लिए यह आर्टिकल हेल्पफुल साबित हुआ है आपके सुझाव और कमेंट सादर आमंत्रित है इसी प्रकार की जानकारीयो को वीडियो के रूप में जानने के लिए हमारे युटुब चैनल Click Here का विजिट करें,  शुक्रिया

Leave a Comment