Attention Span Crisis आज की इस डिजिटल दुनिया में एक गंभीर समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे Attention Span Crisis के नाम से जाना जाता है। आपने कभी न कभी महसूस ज़रूर किया होगा कि आप किसी काम में ज्यादा देर तक फोकस नहीं कर पाते हैं या फिर काम करते समय बार-बार आपका ध्यान अपने फोन की तरफ जाता है।
इस समस्या से जूझने वाले सिर्फ आप अकेले नहीं हैं। इस समस्या का सामना दुनिया भर के लोग कर रहे हैं, जो हमारे रिश्तों, प्रोडक्टिविटी और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है।
Attention Span Crisis क्या है?
“Attention Span Crisis” (ध्यान केंद्रित करने की अवधि में संकट) का मतलब है हमारे ध्यान केंद्रित करने की अवधि में आई कमी। जहाँ पहले लोग किसी एक काम पर घंटों तक ध्यान लगा पाते थे, वहीं आज औसत Attention Span घटकर सिर्फ़ 8 सेकंड रह गया है।
70% लोग पाँच मिनट से ज़्यादा समय तक पढ़ नहीं पाते हैं। सोशल मीडिया ने हमारे दिमाग को इस तरह से ढाल दिया है कि वह तुरंत संतुष्टि पाने के लिए तरसता है।

Attention Span Crisis क्यों तेजी से बढ़ रहा है?
1. मल्टीटास्किंग की आदत
हम लोग अक्सर कई काम एक साथ करने की कोशिश करते हैं और हमारा दिमाग कन्फ्यूज हो जाता है, जिसके कारण हमारी फोकस करने की क्षमता में कमी आती है और साथ ही मानसिक थकावट भी बढ़ती है।
जब हम दो या दो से अधिक काम एक साथ करते हैं, तो दिमाग पर “कॉग्निटिव लोड” बढ़ जाता है, जिससे प्रोडक्टिविटी 40% तक कम हो सकती है। इसलिए मल्टीटास्किंग की आदत को छोड़कर एक समय में एक ही काम पर पूरा फोकस करना चाहिए।
2. सोशल मीडिया का असर
जब हम सोशल मीडिया पर रोमांचक वीडियो आदि देखते हैं, तब हमारे दिमाग में डोपामिन (खुशी देने वाला हार्मोन) रिलीज होता है। इससे हमारे दिमाग को तुरंत संतुष्टि की आदत हो जाती है, जिसके कारण हमारी काम करने की क्षमता और फोकस दोनों में कमी आती है।
3. जीवनशैली के कारक
हमारी जीवनशैली के कारक जैसे नींद की कमी, मानसिक तनाव, गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधि के अभाव के कारण Attention Span Crisis लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण हमारा किसी भी काम में मन नहीं लगता।
4. Short Video Culture का असर
TikTok, Instagram Reels और YouTube Shorts जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर 15 से 40 सेकंड तक के शॉर्ट वीडियो होते हैं। जब दिमाग को हर कुछ सेकंड में नया और रोमांचक कंटेंट मिलता है, तो वह लंबे समय तक किसी एक चीज़ पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी क्षमता खोने लगता है और हमारा ध्यान बार-बार मोबाइल की तरफ जाने लगता है।
5. Notifications का आना
हर कुछ मिनटों में YouTube के वीडियो नोटिफिकेशन, Instagram मैसेज, लाइक्स और कमेंट्स लगातार मन को भटकाते रहते हैं, जिसके कारण हम अपने काम में फोकस नहीं कर पाते हैं और हमारी फोकस करने की क्षमता भी लगातार कमजोर होती जाती है।
6. डिजिटल भटकाव
एक औसत व्यक्ति दिन में लगभग 96 बार अपना फोन चेक करता है। स्मार्टफोन और ऐप्स को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि वे हमारा ध्यान अपनी ओर केंद्रित रखें। बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन हमारी एकाग्रता को भंग कर देते हैं। इसलिए काम करते समय अपने फोन को अपने आप से दूर रखें।
Attention Span Crisis के नुकसान
Attention Span Crisis के नुकसान निम्नलिखित है-
• प्रोडक्टिविटी में भारी गिरावट
• मानसिक थकान
• सीखने की क्षमता में कमी
• रिश्तों में तनाव
• भूलने की आदत और दिनचर्या में बाधा
• तनाव और चिंता
• गहन कार्य में संलग्न होने में असमर्थता
• मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ
• करियर पर प्रभाव
• नींद में खलल
• रिश्तों में भावनात्मक दूरी
Attention Span कैसे बढ़ाएं?
• मल्टीटास्किंग की आदत छोड़ें और एक समय में केवल एक ही काम करें
• Digital Detox अपनाएं और सोशल मीडिया से दूर रहें
• रोजाना 10 से 15 मिनट मेडिटेशन करें
• सिर्फ ज़रूरी ऐप्स की ही नोटिफिकेशन ऑन रखें
• किताबें पढ़ने की आदत डालें
• रूटीन और अनुशासन बनाएं
• स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करें
• 8 घंटे की नींद पूरी करें
• पढ़ाई/काम करने की जगह को ध्यान भटकाने वाली चीज़ों से दूर रखें

FAQ
Attention Span Crisis से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल-
Attention Span Crisis क्या है?
“Attention Span Crisis” (ध्यान केंद्रित करने की अवधि में संकट) का मतलब है हमारे ध्यान केंद्रित करने की अवधि में आई कमी। जहाँ पहले लोग किसी एक काम पर घंटों तक ध्यान लगा पाते थे, वहीं आज औसत Attention Span घटकर सिर्फ़ 8 सेकंड रह गया है।
Attention Span कैसे बढ़ाएं?
• मल्टीटास्किंग की आदत छोड़ें और एक समय में केवल एक ही काम करें
• Digital Detox अपनाएं और सोशल मीडिया से दूर रहें
• रोजाना 10 से 15 मिनट मेडिटेशन करें
• सिर्फ ज़रूरी ऐप्स की ही नोटिफिकेशन ऑन रखें
वर्तमान में लोगों में Attention Span कितना है?
वर्तमान में लोगों में Attention Span average सिर्फ 8 सेकंड है।
निष्कर्ष
आज की दुनिया में सबसे बड़ी ताकत पैसा नहीं, बल्कि फोकस है। हालाँकि, डिजिटल दुनिया ने धीरे-धीरे हमारे फोकस को कमजोर कर दिया है।
यदि आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने फोकस को मजबूत करना होगा।…Attention Span Crisis
