भारत में कई ऐसी कहावतें प्रचलित हैं जो बरसों से इस्तेमाल हो रही हैं। ऐसी ही एक मशहूर कहावत है—”Jat re Jat Solah duni Aath”। यह कहावत अक्सर मज़ाक या तंज़ के तौर पर इस्तेमाल की जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका असल मतलब क्या है? क्या इसे सच में जाट समुदाय का मज़ाक उड़ाने के लिए बनाया गया था या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?
Jat re Jat Solah duni Aath
"जाट रे जाट सोलह दूनी आठ" लोग आम तौर पर इस कहावत को गणित की गलती से जोड़कर देखते हैं, क्योंकि गणित के हिसाब से 16 का दोगुना 32 होता है, जबकि कहावत कहती है कि "सोलह का दोगुना आठ होता है।" इसी वजह से, इसका इस्तेमाल अक्सर किसी व्यक्ति के चरित्र पर व्यंग्य करने के लिए किया जाता है।
इसको समझने के लिए इतिहास की एक बड़ी घटना का रुख करते है, 11वी शताब्दी मे सोमनाथ मंदिर को मोहमद गजनवी द्वारा लुटा गया, जब मोहमद गजनवी घोड़ो, और उटो पर लादकर भारत का अपार धन गजनी ले जा रहा था तभी रास्ते में खोकर जाटो द्वारा हमला किया गया कहा जाता है की खोखरों नें गजनवी की सेना पर जोरदार लठ बरसाए और अधिकाश माल वापस छीन लिया।
यह सम्पदा भारत की थी, अपने देश की थी… तो जाटो ने इसे वापस छीन लिया तो अच्छा ही काम किया था लेकिन इतिहास में लिखा क्या गया “जाट लुटेरे होते है”।

जाट रे जाट सोलह दूनी आठ
यह एक उदाहरण ही यह समझने के लिए काफ़ी है कि “16 दूनी आठ” के आगे “जाट रे जाट” क्यों जोड़ा गया—जिससे यह एक ऐसी कहावत बन गई जिसका मक़सद जाटों का मज़ाक उड़ाना था।
इसकी एक वजह यह हो सकती है कि जाट हमेशा से बहुत मेहनती, मज़बूत और अपनी ज़िम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहे हैं। इतिहास गवाह है कि जाटों ने कभी भी देश की अखंडता या अपनी इज़्ज़त से समझौता नहीं किया। कबीलाई समाज के दौर में भी जाटों का अपना एक अलग ही अंदाज़ था, तब उन्हें पशुपालकों के एक मज़बूत और संगठित समुदाय के तौर पर जाना जाता था।
जब भी विदेशी हमलावरों ने भारत की अखंडता को चुनौती दी, जाट डटकर खड़े रहे। मुग़लों से लेकर अंग्रेज़ों तक, उन्होंने न सिर्फ़ हर अन्याय और गलत नीति का विरोध किया, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटे। अमर शहीद भगत सिंह एक जाट ही थे, उन्होंने कम उम्र में ही अपनी जान देकर देश के युवाओं में आज़ादी का जज़्बा जगाया।
आज़ादी के बाद जब देश अनाज की कमी से जूझ रहा था और अमेरिका जैसे देश सड़ा हुआ गेहूँ भेज रहे थे, तब जाटों ने प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नारे—”जय जवान, जय किसान”—को अपनाया और सरहद हो या खेत, हर जगह दिन-रात मेहनत की।
नतीजा? जहाँ जाट रेजिमेंट ने सरहद पर ज़बरदस्त बहादुरी दिखाई, वहीं किसानों ने अनाज पैदा करने के लिए खेतों में दिन-रात पसीना बहाया।
आज भी जाट हर जगह अपनी मज़बूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं, यह समुदाय अब सिर्फ़ गाँवों तक सीमित नहीं है। वे शहरों में शिक्षा, व्यापार और सरकारी नौकरी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने हर क्षेत्र में पहचान बनाई है। चाहे खेतों में फ़सल उगाना हो या युद्ध के मैदान में दुश्मन का मुक़ाबला करना, शिक्षा को नई ऊँचाइयों पर ले जाना हो या कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे आयोजनों में तिरंगे को शान से लहराते देखना—जाटों ने बार-बार साबित किया है कि उनमें ‘नौ को तेरह’ और ‘सोलह को बत्तीस’ करने की ताकत है।
एक जाट सिर्फ़ खेतों में मेहनत ही नहीं करता, वह अपने परिवार, अपनी ज़मीन और अपने अपनों के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देता है। उनकी आँखों में सपने हैं और हाथों में ज़बरदस्त ताक़त—जो उन्हें न सिर्फ़ मुश्किल हालात का सामना करने, बल्कि अपने सपनों को हकीकत में बदलने की काबिलियत देती है।…….Jat re Jat Solah duni Aath
जाट जीवन-शैली में एक अनोखी जीवंतता है—खेतों की हरियाली, ईमानदारी और कड़ी मेहनत की महक और परिवार के लिए बेपनाह प्यार। उनकी कहानियाँ दिल को छू लेने वाली होती हैं—जिनमें सुबह की मेहनत, शाम की हँसी और रात के सपने शामिल होते हैं—और फिर हर सुबह उन सपनों को सच करने की एक नई रणनीति बनती है।
जाटों की कहानी यहीं खत्म नहीं होती, यह तो बस एक शुरुआत है और जब शुरुआत ही इतनी शानदार हो, तो दूसरों का कमियाँ निकालना या मज़ाक उड़ाना स्वाभाविक है। आखिर, “अंगूर खट्टे हैं” वाली कहावत यूँ ही तो नहीं बनी—जब लोग दौड़ में पीछे रह जाते हैं, तो वे मज़ाक उड़ाने लगते हैं, और ऐसी कहावतों के पीछे यही सोच होती है।

Thanks for Visit
